रिफायनरी।ईको कार की टक्कर से सचदेवा के कर्मचारी की मौत

DDU NEWS

रिफायनरी। शनिवार की देर शाम को कॉलेज से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी और घायल को टाउनशिप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।मृतक के बाबा धनपाल ने बताया 35 वर्षीय बॉबी पंद्रह साल से फरह स्थित सचदेवा कालेज में चपरासी का काम करता था।रोज की तरह बीते दिन भी बॉबी बिक्की से अपने घर गोकुल बैराज स्थित गणेशपुरम कालोनी जा रहा था।तभी रास्ते में बाद पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही इको कार ने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।कार सवार मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक मूल रूप से थाना मांट क्षेत्र के गांव नसीटी का रहने वाला है।मृतक का 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी भी है।

बाद चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।टक्कर मारने वाले वाहन पकड़ने के लिए सीसीटीवी फोटो चेक किया जा रहे हैं।मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*