DDU NEWS

मथुरा/गोवर्धन । कस्बा गोवर्धन के बड़ा बाजार मोदी खाना स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बलदेव छठ दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर सभी ने बधाई दी। ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज का 5253वां जन्मोत्सव शुक्रवार को दाऊजी मंदिर में बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया।
मंदिर के सेवायत बृजेंद्र शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 6 बजे मंगल दर्शन, आठ बजे जन्मोत्सव किया गया। दोपहर को भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया।ब्रजराज को अपराह्न रबड़ी एवं लड्डू महाभोग लगाया गया। बृज साहित्य परिषद के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी की गई। शाम को फूल बंगला में दाऊजी महाराज ने भक्तों को दर्शन देकर निहाल कर दिया। रात्रि में कस्बा के लोक कलाकारों द्वारा भजन संध्या के आयोजन में भक्तजन जय-जय कार करने लगे। सैकड़ों कस्बावासीयों ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में आकर बलदेव छठ महोत्सव में प्रसाद और दर्शन का आनंद प्राप्त किया। दाऊदादा मन्दिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दाऊजी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया था, वहीं गिरिराज धाम गोवर्धन दाऊजी महाराज के रंग में रंगा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर ब्रज के प्रसिद्द प्रखर संत सियाराम बाबा, रोटी वाले बाबा, मनीष लम्बरदार, जितेंद्र प्रोहित, डॉ विन्देश कुमार दीक्षित, गोरी शंकर शर्मा डॉ संजीव कौशल,डॉ अभिषेक चौधरी,डॉ विवेक यादव,डॉ ललित ,अमित जी प्रचारक ,श्यामबाबू कौशिक,राकेश शर्मा,गणेश पाठक,गणेश पहलवान,रामधन शर्मा,सुरेश स्वामी नर्रो शर्मा, मुकट शर्मा, जमुना स्वामी,दाऊजी शर्मा,अमित प्रोहित,अजय अग्रवाल,वृजेन्द्र सैनी,शैलू खंडेलवाल ,सुनील टीटू योगेश,संजू लालजी,सुक्का सेट,रज्जो सेठ,गिरिराज ठाकुर,मनोज खंडेलवाल,गोपाल उपाध्याय गोप,हरि बाबू कौशिक,धीरज कौशिक, दिव्यांशु,प्रियांशु,वैभव आदि उपस्थित रहे।






