रिफायनरी।दबंगों ने ट्रक चालक को पीटा,दी धमकी

DDU NEWS 

रिफाइनरी। क्षेत्र के गांव बबूरी में दबंगों ने बेवजह ट्रक चालक को पीट दिया। बचाने आए ग्रामीणों को देखकर आरोपित धमकी देकर भाग गए

थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में करतार सिंह का कहना है कि वह ट्रक चालक है। गांव के ही महेश, सचिन, सुंदर और शुभम उससे बिना मतलब रंजिश मानते आ रहे हैं। 24 अगस्त को शाम छह बजे आरोपितों ने घर पर आकर उसके गाली गलौज की। उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे लात -घूसों से मारा पीटा। इसी दौरान गांव के लोग आ गए तो आरोपित धमकी देकर भाग गए।थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्दी ही आरोपितों को पकड़ दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*