DDU NEWS

रिफाइनरी। क्षेत्र के टाउनशिप चौराहे पर नामजद आरोपित ने आटो का इंतजार कर रही महिला से मारपीट कर दी।लोगों के एकत्रित होने पर आरोपित धमकी देकर भाग गया। थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई रिपोर्ट में सविता पुत्री पूरन सिंह निवासी नगला छती थाना बिसावर हाथरस हाल निवासी राजवन कालोनी तंतूरा रोड बालाजीपुरम थाना हाईवे ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वह टाउनशिप चौराहे पर अपनी बहन के पास जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान बहन देवेंद्री का देवर दीपक निवासी गांव महका जरौली थाना अतरौली अलीगढ़ आया और गाली गलौज करते हुए मुंह चांटे मारने लगा। लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग गया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय वर्मा का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।






