मथुरा।डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस बाद निरीक्षण

बाद वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण करते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व अन्य प्रशासन का अधिकारी।

कीड़े,दीमक,चूहा आदि विरोधक छिड़काव करने के दिए आदेश

डीके गोस्वामी

मथुरा। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस बाद का बाहरीय निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से वेयरहाउस के परिसर तथा कमरों में कीड़े, दीमक, चूहा आदि विरोधक छिड़काव करते रहे। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी अवश्य चेक करते रहे।वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*