DDU NEWS

फरह। गांजा सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एक तस्कर बिहार का रहने वाला है दूसरा वेरी गांव का रहने है।
थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि टोल चौकी पर तैनात एस आई सतीश चंद्र पुलिस के साथ फरह- बेरी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गुरुवार रात आठ बजे बेरी की ओर से फरह की तरफ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों से 400-400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।थाना प्रभारी ने बताया कि गांव हथावली के समीप पकड़े गए गांजा तस्करों में से एक भोला बेरी गांव का निवासी है, जबकि दूसरा विकास गांव मसाहा थाना शिवहरी जिला सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है, दोनों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।






