प्राइमरी के पास सजाए गए पंडाल में प्रतिदिन हो रहा है भंडारा
पथवारी मंदिर के अलावा अन्य पंडालों में भी श्रद्धालुओं को किया जा रहा प्रसाद वितरण
DDU NEWS

फरह। अनंत चतुर्थी से शुरू हुआ भगवान गणेश का महोत्सव श्रद्धालुओं को श्रद्धा से जोड़ रहा है। पंडालों में भगवान गणपति की कृपा बरस रही है, श्रद्धालु भी भक्ति भाव में लीन नजर आ रहे हैं। भंडारों में भी सेवा भाव चल रहा है, श्रद्धालुओं को भी प्रसाद वितरित किया जा रहा है
कस्बा में प्राइमरी स्कूल, पथवारी चौक के अलावा कई स्थानों पर और क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर भगवान गणपति को विराजमान किया गया है, आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। गणेश चतुर्थी से ही यहां श्रद्धा का माहौल उत्पन्न हो रहा है। सुबह आरती में श्रद्धालु जुट रहे हैं तो शाम को होने वाली महाआरती में तो सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।हर दिन पंडालों में कोई ना कोई धार्मिक कार्यक्रम होता ही रहता है
वही पंडालों में शाम को भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में उमड़ रहे हैं। समाज के दानी लोग हर दिन कोई ना कोई प्रसाद बनवा रहे हैं। पूरी सब्जी, मालपुआ के अलावा पेड़ा और अन्य खाद्य सामग्री से भी गजानन को प्रसाद चढ़ाया जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने को भी काफी संख्या में श्रद्धालु गणेश पंडालों में उमड़ रहे हैं।






