DDU NEWS
मथुरा। विकास खंड फरह की ग्राम पंचायत दौलतपुर में आने वाला गांव रहीमपुर में कई वर्षों से बना हुआ सामुदायिक शौचालय केवल दिखाने के लिए बना हुआ है।सामुदायिक शौचालय बनाकर ताले लगा दिए हैं।और कभी नहीं खुले।ग्रामीण भगत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया यह सामुदायिक शौचालय जब से बना हुआ है अब तक उपयोग में नहीं लाया गया है।इस सामुदायिक शौचालय पर हमेशा ताले लटके रहते हैं विकासखंड फरह के अंतर्गत ऐसे तमाम शौचालय हैं जिनके ताले लगे हुऎ हैं।






