कोसीकलां।विद्या देवी जिंदल स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल में जीते मेडल 

DDU NEWS

 

कोसीकलां। नंदगाव रोड स्थित विद्या देवी जिंदल स्कूल स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल कराटे चौंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र एवं गुरूजनों तथा परिजनों का नाम रोषन किया। खिलाड़ियो ने एसजीएफआई में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नेशनल कराटे चैंपीयनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब एक दर्जन बच्चों ने हिस्सा लिया। खिलाडियों ने धमाल मचाते हुए खिलाडी चंदन सिंह ने 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, नकुल जैन ने 55 किलो, तनिष्क चौधरी 49 किलो भार वर्ग तथा वी अकादमी के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने 68 किलो भार में रजत पदक जीतकर क्षेत्र एवं गुरूजनों तथा परिजनों का नाम रोषन किया। पदक जीतकर विद्यालय लौटे खिलाडियों का विद्यालय प्रबंध तंत्र ने जोषीला स्वागत किया और खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य सौम्या नाथ ने कहा कि कराटे हमें सम्मान, साहस, और दृढ़ता, सिखाते हैं। हर किक, हर मुक्का, पसीने की हर बूंद, उज्जवल भविष्य की ओर इषारा करती है। डायरेक्टर नितिन शर्मा, प्रबंधक जे.बी. गुप्ता ने अकादमी के कोच हिमांशु उपाध्याय के साथ साथ खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रषासन ने खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियो ने भी अपने गुरूजनों को एसजीएफआई में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के पूनम सिंह, वी कपिल दुबे, ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*