कोसीकलां।औद्योगिक क्षेत्र में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक घायल 

DDU NEWS

 

कोसीकलां। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र मंे एक निर्माणाधीन इकाई में मिटटी का ठेका लेने को लेकर कोटवन, नवीपुर के दो पक्षों मेें विवाद हो गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। बताते है कि पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक के गोली लगी बतायी गयी है।

जानकारी के अनुसार नगर के कोटवन औद्योगिक क्षेत्र मंे स्थित पैप्सिको के पास एक कंस्ट्रेक्षन कंपनी निर्माणाधीन है। ठेकेदार, सप्लायर, सहित अन्य लोग इकाई मंे ईट, सीमेंट, क्रेषर, मिटटी, आदि अन्य सामानों का ठेका लेना चाहते है। बताया जाता है कि इकाई में मिटटी का ठेका लेने को लेकर शनिवार को कोटवन, नवीपुर के दो ठेकेदार आमने सामने आ गए और औद्योगिक क्षेत्र में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों में जमकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगांे को समझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष गांव नवीपुर निवासी एक युवक के कार्यालय पर पहुंचे और फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। फायरिंग में गोली लगने से नवीपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडित पक्ष के लोगों ने घायल को स्थानीय नर्सिंग हॉम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है। गत एक सप्ताह से पुलिस मामले को दबाती आ रही। कोटवन चौकी प्रभारी अरविंद पौनिया ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ स्वंय मौके पर गए थे, जहां विवाद कर रहे लोगों को समझाकर शांत करा दिया था। बाद में क्या हुआ उनके संज्ञान मे नहीं है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

—-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*