– जैन समाज के दश लक्षण पर्व शुरू
DDU NEWS

कोसीकलां। गुरूवार से श्रद्धा और आस्था के साथ जैन धर्म के दश लक्षण पर्व शुरू हो गये। जैन अनुयाईयों ने जैन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ उत्तम क्षमा भाव रखने का संकल्प दोहराया।
जैन समाज के लोगों ने श्री दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा पर्व के रूप में मनाया। क्रोध न करने, क्षमा भाव रखने के संकल्प के साथ समाज के लोगों ने मंगलाचरण पाठ, श्री देवशास्त्र गुरुपूजा, तीर्थंकर पूजा, दशलक्षण पूजा में भाग लिया। उत्तम क्षमा पर्व पर चर्चा करते हुए विद्वानों ने आत्मा का धर्म होने के कारण प्रत्येक अंग के साथ उत्तम क्षमा के जुड़ाव की चर्चा की। जैन अनुयाईयों ने अहिंसा परमो धर्मः को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करने, जीवन की सार्थकता और तनाव मुक्ति के लिए क्रोध को हावी न होने देने की सलाह दी। इसके अलाबा खेडे वाले जैन मंदिर में विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के कैलाश चंदौरिया, ने संयुक्त रूप सेे बताया कि खेडे वाले जैन धर्मशाला में पर्व के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सांय के समय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजेन्द्र जैन, संटू जैन, विमल जैन, अंकित जैन, राहुल जैन,कमलेश जैन, आदि लोगों ने बताया कि मौजूद रहे।






