कोसीकलां।फिर से फर्राटा भरेटी कोसी, दिल्ली ईएमयू

DDU NEWS

 

कोसीकलां। कोरोनो काल में रेलवे प्रषासन द्वारा बंद की गयी 64073/74 ईएमयू को बंद रेलवे प्रषासन ने 1 सितंवर से प्रतिदिन पूर्व की तरह चलाने का निर्णय लिया है। उक्त ईएमयू के पुनः चलने से क्षेत्र वासियों, एवं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुबिधा होगी। उल्लेखनीय हो कि गत 25 जून को इलाहबाद में जोल रेलवे यूजर्स कन्सलटेटिव कमेटी (जेआरयूसीसी) नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे की बैठक आहूत हुई थी। बैठक मंे जनहित को देखते हुए कमेटी के सदस्य नगर के हरदेव गंज निवासी संजय अग्रवाल ने कहा कि ब्रजक्षेत्र में आने वाला शहर कोसीकलां, हरियाणा एवं राजस्थान दो सीमाओं से सटा होने के कारण उ.प्र का पहला षहर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालू कोसी होकर ही शनिधाम कोकिलावन, नंदगावं, बरसाना, गोवर्धन जाते है। इसके अलाबा उन्होने कहा कि प्रतिदिन डयूटी करने वाले, कमीषन आदि का कार्य करने वाले लोगों को इस ईएमयू के बंद होने से काफी परेषानियो का सामना करना पड रहा है। श्री अग्रवाल की मांग पर कमैटी ने ईएमयू को पुनः उसी समयानुसार चलाने का फैसला लिया है। आने वाले 1 सितम्बर से ईएमयू फिर से फर्राटा भरने लगेगी। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने संजय अग्रवाल को पत्र भेज भूरी भूरी प्रषंसा करते हुए धन्यबाद दिया है।

आगरा की ओर जाने वाली ईएमयू चलाने की मांग नगर के मथुरा, आगरा की ओर जाने वाली ईएमयू भी कोरोना काल से बंद पडी है। वहीं मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद आदि जाने वाले छात्र, छात्राओं एवं व्यापारियों ने उक्त ईएमयूू को पुनः चलाने की मांग की है। उन्होने कहा कि उक्त ईएमयू के चालू होने से उनका काफी लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*