पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कांट्रैक्ट वर्कर्स के बैनर तले मथुरा रिफायनरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते श्रमिक।
रिफायनरी श्रमिकों ने खुलेआम पारिश्रमिक चोरी के साथ श्रम कानूनों का उल्लंघन के लगाए आरोप
शनिवार को की एकता सभा,आज से भूख हड़ताल करेंगे श्रमिक
डीके गोस्वामी, DDU NEWS

मथुरा। इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों ने मथुरा रिफाइनरी के मुख्य द्वार के सामने मजदूर एकता सभा कर मजदूर पर हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन की हुंकार भरी।आक्रोशित मजदूरों ने बताया बीते दिन श्रमिक ने आत्महत्या कर ली थी और आत्महत्या का कारण नौकरी जारी रखने के लिए उससे करीब डेढ़ लाख रुपया की नाजायज मांग बताई जा रही है।
मजदूरों के साथ हो रहे लगातार के उत्पीड़न,भेदभाव,असुरक्षा और असुविधाओं से त्रस्त रिफाइनरी श्रमिकों की अधिकारियों के स्तर पर उनकी समस्याओं के निराकरण का कोई तंत्र विकसित नहीं किया गया है और खुलेआम पारिश्रमिक चोरी के साथ-साथ श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है।
लेकिन रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल हैं कि वह मजदूरों की पारिश्रमिक चोरी पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही पारिश्रमिक चोरी को लेकर कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।हाल ही में हुए नए टेंडरों पर ठेकेदारों द्वारा मनमानी के आरोप भी श्रमिकों ने लगाएं हैं।
रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल के कार्यकाल में मजदूर पारिश्रमिक चोरी से हतप्रभ होकर आत्महत्या तक कर रहे हैं।सभा के अंत में मृतक मजदूर रामप्रकाश को एक मिनट का मोन रखकर मजदूरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
•आज मुख्य द्वार पर होगा प्रदर्शन
पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन कांट्रेक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट के अध्यक्ष मजदूर नेता मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने मथुरा रिफाइनरी सहित रिफाइनरी टाउनशिप और स्वर्ण जयंती अस्पताल के श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए बताया कि आज रिफाइनरी मेन गेट लेकर से टाउनशिप तक पदयात्रा की जाएगी और 26 अगस्त से रिफाइनरी मुख्यद्वार पर क्रमिक भूखहड़ताल प्रारंभ की जाएगी। जिसमें चार-चार श्रमिक प्रतिदिन भूख हड़ताल करेंगे।मजदूरों ने ठान लिया है कि फिर भी समस्याओं का निराकरण रिफानइरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल नहीं करते हैं तो सभी श्रमिक मिलकर आईओसीएल मुख्यालय दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

•ऑफ ड्यूटी के बाद घर जाकर की आत्महत्या
ठेकेदार द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपए मांगने से चिंतित व परेशान होकर थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी श्रमिक राम प्रसाद पुत्र कारे सिंह ड्यूटी से शिफ्ट ऑफ करके घर गया था।साथी मजदूर गोविंद,सुनील,ओम प्रकाश,मनीष,योगेश,दर्शन
ने आरोप लगाते हुए बताया नौकरी चलाने की शर्त है मजदूरों से डेढ़ लाख रुपये एडवांस मांगा गया था उस दिन भी रामप्रसाद से अगले दिन नौकरी पर आने के लिए साथ में डेढ़ लाख रुपए लाने को कहा और नौकरी से निकलने की धमकी दी थी।
•मौत की सूचना पर गांव पहुंची थी पुलिस
श्रमिक की मौत की सूचना पर गांव पहुंची थी रिफायनरी पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी की बताया 28 वर्षीय रामप्रकाश मां से बात करने के बाद अपने कमरे में चला गया और आत्महत्या कर ली।हालांकि राम प्रकाश की शादी नहीं हुई थी बूढी मां ने किसी भी कार्रवाई व शिकायत करने से मना कर दिया।






