ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा रिफायनरी में लगाए गए शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर।
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि पर पूरे भारत में चला अभियान
डीके गोस्वामी, DDU NEWS

मथुरा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र रिफाइनरी नगर द्वारा संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक विशाल रक्तदान का आयोजन किया गया।
रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र पर सदभावना चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया।इस राष्ट्रीय महाअभियान का लक्ष्य एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करना है।रिफाइनरी के चीफ जनरल मैंनेजर यच यस रुखियार,जी म श्री डी सी वर्मा,सी आई यस फ के कमानडेंट नीरज भारती, सेवा केंद्र प्रभारी बी के कृष्णा दीदी ने दादी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण से किया।167 वीं बटालियन बीएसफ जेट फायर सेफ्टी इंस्टिट्यूट, मथुरा रिफाइनरी के कर्मचारी और ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की।स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बी के कृष्णा दीदी और कमांडेट नीरज भारती जी ने स्वयं भी रक्तदान कर, सभी का उत्साहवर्धन किया। लगभग 100 रक्त दाताओं ने रक्त दान किया और मानवता के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त किया।सेवा केंद्र प्रभारी बीके कृष्णा दीदी जी ने सभी को सर्टिफिकेट देकर सभी दानकर्ताओं का आभार प्रकट किया।इस दौरान बी के मनोज, बी के पूजा, बी के मनोहर,बी के नीलम,बी के प्रमोद वर्मा, बी के आलोक, दामोदर, छाया बहन, लालसिंह, कमलभाई, राजनाथ, नवीन,नीतू, शिखा,दामिनी, बॉबी, गौरव,धान्या आदि मौजूद रहे।मीडिया कर्मी देवेन्द्र रावत ने भी रक्तदान किया।






