वृंदावन।वृंदावन में इनर व्हील क्लब द्वारा वॉटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का आयोजन

– जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में सराहनीय पहल

DDU NEWS

वृंदावन। इनर व्हील क्लब द्वारा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष वॉटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन के महत्व को समझाना और समाज में जल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मंजू पारीक, क्लब अध्यक्ष विनीता द्विवेदी, चार्टर अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, सचिव पारुल अग्रवाल, सीएलसीसी कुंजन चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललिता भर्तियां, पूर्व अध्यक्ष वीना यादव, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा चौधरी, और राधा गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने जल संचयन की आवश्यकता, विधियों और इसके दीर्घकालिक लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन एक प्रभावशाली उपाय है, जिसे हर स्तर पर अपनाया जाना चाहिए चाहे वह घरेलू स्तर हो, संस्थागत हो या सामुदायिक। क्लब की अध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने कहा की जल जीवन का आधार है। हमें आज से ही इसकी हर बूंद को बचाने का संकल्प लेना होगा। डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मंजू पारीक ने जल संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह पहल सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य की दिशा में कदम है। इस आयोजन ने न सिर्फ उपस्थितजनों को, बल्कि पूरे समुदाय को जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*