एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए

मथुरा। शहर के कृष्णा नगर इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सूचना के आधार पर अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मारा।
पहली छापेमारी बैंक कॉलोनी, लिंक रोड स्थित हेवन स्पा सेंटर पर और दूसरी कार्रवाई कृष्णा नगर चौराहा के पास स्थित ब्लॉसम थाई स्पा एंड सैलून पर हुई। पुलिस ने दोनों जगहों से पंद्रह लड़की चार लड़कों को पकड़ा गया
छापे के दौरान पकड़े गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों जगहों पर धंधा संगठित तरीके से लंबे समय से चल रहा था। कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है और यहां ऐसी गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
सूचना की पुष्टि के बाद ही भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकाने भी हो सकते हैं। फिलहाल निगरानी तेज कर दी गई है और आगे और छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि शहर के बीचोंबीच ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।






