धाम समाचार।पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव पर मेला 18 सितंबर से शुरू,विराट युवा सम्मेलन होगा मुख्य आकर्षण

दीनदयाल धाम।DDU NEWS 

देवेन्द्र गोस्वामी,

प्र संपादक,दीनदयाल उपाध्याय न्यूज

पं० दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर इस वर्ष चार दिवसीय मेला 18 से 21 सितंबर स्वदेशी की थीम पर आयोजित होगा। मेला भारतीय सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत होगा।
दीना काका के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम फरह की बैठक शुक्रवार को पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम फरह के सभागार में आयोजित हुई। समिति के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप चौधरी ने कहा है कि मेला में स्थानीय लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता की जाय। मथुरा को पहले श्रीकृष्ण जी के से और दूसरे पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम से जाना जाता है। इसलिए हम हम सभी फरह क्षेत्र के लोगो को यह मेला दिव्य और भव्य बनाया चाहिए। इस मेला को राष्ट्रीय पहचान मिले। उन्होंने कुश्ती दंगल को दो दिन करने का सुझाव दिया। संरक्षक भीकमचंद दुबे ने स्वदेशी पर बल देते हुए स्थानीय युवाओं को मेला से जोड़ने की बात कही।


स्मृति महोत्सव समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 18 सितंबर से शुरू होगा और यह 21 सितंबर चलेगा। मेला की पूर्व संध्या पर 17 सितम्बर को मंदिर पर संकीर्तन और सुंदरकांड का पाठ होगा। मेला का शुभारंभ 18 सितंबर को कलश यात्रा और मंदिर पर हवन के साथ होगा। साथ ही इसी दिन रंगोली, सांझी प्रतियोगिता, लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल के कार्यक्रम होंगे। पंडित जी के जन्मदिवस पर 19 सितंबर को पंडित जी के जन्मोत्सव पर हवन, बधाई गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और विराट युवा सम्मेलन, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम होंगे। 20 सितंबर को गौ पूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, महिला लोकगीत, कुश्ती दंगल, जिकड़ी भजन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंत्री मनीष अग्रवाल के बताया है कि समापन 21 सितंबर को भव्य दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। मेला स्वदेशी की थीम पर आयोजित होगा।
बैठक में समिति अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, संरक्षक अशोक टैंटीवाल, भीकम चंद दुबे, सुरेश चंद्र गर्ग, राकेश गर्ग, शिवशंकर शर्मा, समिति उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, महीपाल सिंह, निर्मला दीक्षित, अशोक शर्मा, के के शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं सतीश पचौरी आदि ने सुझाव रखे।
इस अवसर पर स्मारक निदेशक सोनपाल सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग, हरि शंकर शर्मा, पूर्व विधायक महेश गोयल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, अवधेश उपाध्याय, देवी प्रसाद पाठक,रविन्द्र सिंह तरकर शहजादपुर,नरेश कटारा,सुरेश तरकर,राम पाठक,नरेंद्र शर्मा,पारस ठाकुर,रवि कुमार,आदि समिति पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने संचालन प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*