DDU NEWS

मथुरा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन वो संगठन है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ माताओं के लिए नंगे पैर रह कर जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लिया तथा आज ब्रजवासी धाम बीरई सैया, जिला आगरा से मथुरा जिला के फरह ब्लाक के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद परखम में पहुंचे और वह ब्रजवासी वाटिका में गौ माताओ के लिए अस्पताल बनाने की जुमेदारी डॉ रामकिशोर तरकर परखम को दी। तथा मण्डल मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश के कार्यालय पर पहुंच कर गौ सेवा वार्ता हुई। एवं
उसके बाद मण्डल मीडिया प्रभारी के कार्यालय पर समाजसेवी देवी सिंह ने धर्मदास महाराज और नवल किशोर का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी रही
और उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र सुबेदार मैजर ब्रजवीर सिंह और मथुरा नगर अध्यक्ष गौ पुत्र आकाश शर्मा भी मथुरा उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री कार्यालय से परखम में पहुंचे और गौ पुत्र धर्म दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा फरह ब्लाक के अंदर सरकारी गौशालाओं के बारे में चर्चा हुई उसके बाद वहां से सनौरा,बेरी,बरारी होते हुए राया क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर में पहुंचे वहां जो अस्पताल बनने के लिए उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र सुबेदार मैजर ब्रजवीर सिंह ने कहा था उसका निरक्षण किया उसके बाद मनीना बालू गौशाला का निरक्षण किया तथा मथुरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र अजित सिंह चौधरी और अनेकों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तथा उसके बाद राष्ट्रीय संरक्षण संत राधा मोहन दास परमहंस महाराज के आश्रम पर पहुंचे और गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने दंडवत प्रणाम किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षण संत राधा मोहन दास परमहंस महाराज ने कहा कि 27 अगस्त को सभी गौ कार्यकर्ताओं का निमंत्रण दिया। एवं उन्होंने सभी को पधारने का आग्रह किया ।






