प्लाट के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
DDU NEWS

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की मीरा नगर कालोनी में एक प्लाट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। दोपहर में फाय कब ब बीवी ब। बीबी रिंग की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से राइफल, तमंचे, डंडे और लोहे के पाइप आदि बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष रिफायनरी अजय वर्मा ने बताया कि मीरा नगर कालोनी में एक खाली प्लट पड़ा हुआ है। इस प्लाट को लेकर सिद्धांत सिंह और दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर आदि के बीच विवाद चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर प्लाट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद लाठी डंडे चल गए और फायरिंग होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो फायरिंग करने वाले लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दूसरे पक्ष के कब्जे से राइफल, बंदूक और तमंचा, लकड़ी के डंडे, लोहे के पाइप, लोहे की सरिया आदि सामान भी बरामद किया गया है।
—
यह किए गए गिरफ्तार-
थानाध्यक्ष अजय वर्मा के अनुसार, प्रथम पक्ष से सिद्धांत सिंह निवासी मीरा नगर कालोनी थाना रिफाइनरी, सेनापति निवासी मीरा नगर, हर्ष राठौर निवासी बुद्ध विहार कालोनी थाना हाईवे मथुरा और दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर निवासी मीरा नगर कालोनी, जितेंद्र निषाद निवासी मीरा नगर कालोनी, पुष्पेंद्र निषाद निवासी मीरा नगर कालोनी, सूरज निषाद निवासी मीरा नगर कालोनी और चंद्रवीर निषाद निवासी मीरा नगर कालोनी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
खाली प्लाट को दोनों बता रहे अपना –
मीरा नगर कालोनी में खाली पड़े प्लाट को दोनों ही पक्ष अपना बता रहे हैं। एक पक्ष के सेनापति का कहना है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं, उन्होंने दूसरे पक्ष को तीन प्लांट बेचे थे, जबकि वह 92 वर्ग गज के इस खाली प्लाट को हड़पना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर का कहना था कि उन्होंने इस प्लांट का बैनामा 2019 में कराया है, वह इसके मालिक हैं।






