मथुरा।यमुना का जल स्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित,फसले नष्ट 

DDU NEWS 

मथुरा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी घुस गया है। किसानों की फसलें डूब गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है।

बाढ़ का असर खासकर कोयला अलीपुर, दामोदरपुर, औरंगाबाद सहित सदर तहसील के इलाके में देखा जा रहा है, जहां खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है।धान, लतिलहन, चारा सहित अन्य फसलें डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान भुगतना पड़ रहा है। कई किसानों को अपने पशुओं के चारे को नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना पड़ रहा है। लेखपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को कोयला अलीपुर गांव का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।उन्होंने लोगों को सतर्क रहने व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें लगाई हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण व किसान सरकारी राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*