फरह।देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS
रविवार रात चोरों ने परचून दुकान की छत काटकर हजारों रुपये के सामान पार कर दिया। दुकान स्वामी भूदेव ने बताया छत काटकर बीडी, सिगरेट, पानमसाला, देशी घी, मेवा के कार्टून चोरी कर ले गये। सामान के कुछ खाली कार्टून उनको दुकान की छत पर भी मिले हैं।

फरह में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। पुलिस का उनको जरा भी खौफ नहीं है। चोरों ने एक परचून की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। कस्बा फरह में भूदेव की नगर पंचायत कार्यालय के सामने परचून की दुकान करते हैं।






