संधिग्ध लोगों एवं वाहनों की चेकिंग
फरह। देवेन्द्र गोस्वामी,DDU NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के श्लोक कुमार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने मय पुलिस टीम के साथ सोमवार की दोपहर चौकी दीनदयाल धाम चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट,मोबाइल पर बात करने,बिना हेलमेट और कागज नहीं दिखाने वाले चालकों के वाहनों का चालान किया जा रहा है।इस दौरान दीनदयाल धाम चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा,महिला उपनिरीक्षक रीना सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।






