मथुरा।अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करे, यही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है- जिलाधिकारी 

डीके गोस्वामी, DDU NEWS 

मथुरा। जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वच्छता वाटिका में स्थापित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के संबंध में कार्यक्रम हुआ संपन्न। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करे, यही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 79वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में परंपरागत सादगी के साथ-साथ उल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनाया गया। यह दिन उन सभी शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर अपने विचार साझा किए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव, ऊषा सिंह, राजकुमार चौधरी, चंद्रभूषण, आदेश कुमार, आबकारी अधिकारी उपेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*