किसानो की समस्याओं का समय से हो समाधान – जिलाध्यक्ष सोनवीर
DDU NEWS

मथुरा।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी तादात में अराजनैतिक गुट व सैकड़ो किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव गुरुवार को किया। घेराव के दौरान भाकियू अराजनैतिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मुखिया की उपस्थिति रही। भाकियू अराजनैतिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। किसानो द्वारा किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेलाल त्यागी ने कहा प्रदेश में लगातार ज्ञापन व धरना के माध्यम से अधिकारियों को लगातार अवगत कराते है लेकिन उनपर कोई कार्य नहीं होता है। समस्या जो कि तो रहती है। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी ने कहा मथुरा जिला में किसानों की समस्याओं ने विकराल रूप ले रखा है। किसानो की 14 सूत्रीय समस्या खतौनी में अंश निर्धारण मनमानी तरीके से किए हैं जिसमें सुधार के लिए किसानों को परेशानी हो रही है प्रत्येक गांव व तहसील स्तर पर स्थाई केंद्र खुलवाकर सही कराया जाए। दाखिल खारिज के नाम पर लेखपालों द्वारा पैसा बसूलना बंद हो और ऑपरेटर द्वारा तुरन्त के तुरंत दर्ज होनी चाहिए। डीएपी व खाद की हो रही किसानों के साथ समस्या का तत्काल निदान होना चाहिए। जिले में चल रही सड़को की समस्या का हल होना चाहिए।जिससे किसान घूमकर आवागमन से बचे। आवारा गौ बंद का निराकरण होना चाहिए। किसानो को वर्षा से हुई बर्बाद फसल का मुआवज मिलना चाहिए। फसलों व देहात क्षेत्र के लिए विद्युत कटौती नहीं होनी चाहिए। आरसी9 कराने के नाम पर विवादित आदेश तुरंत हो आदि समस्याओं का समाधान होना चाहिए। अनवरत दो घंटे से चल तक धरना प्रदर्शन चला। एडीएम सुरेंद्र यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेलाल त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मुखिया, जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी ने किसानो की समस्याओं का 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने किसानो को समझा बुझाकर आठ दिन के अंदर समस्याओं का समाधान करने का आश्वाशन दिया। सोनवीर चौधरी ने कहा आठ दिन के अंदर किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मजबूरन हमें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। धरना में रोहित बढ़ाना, देवेंद्र रघुवंशी, योगेश गौतम, भगवान सिंह, राधेश्याम कुंतल, मोनू गौतम, रामकुमार मास्टर, विमल प्रधान, छोटू सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, संदेश चौधरी, विमल चौधरी, तोताराम सिंह एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






