फरह।देशभर में आजादी का यह पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है- गजेंद्र चौधरी 

कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस छात्रों के किए देशभक्ति कार्यक्रम

सत्यप्रकाश, DDU NEWS 

फरह। कंपोजिट विद्यालय में 79 वे स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया।प्रधानाचार्य इंद्रपाल के निर्देशन में विद्यालय से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई और धाना जीवन परिक्रमा मार्ग,चौधरी मोहल्ला, होकर विद्यालय पर समाप्त हुई।गुड्डू सिंह फौजी ने कहा 15 अगस्त 1947 का दिन स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के बलिदान का प्रतीक है।इसी भावना के साथ आज हम स्वतंत्रता दिवस बना रहे हैं। वहीं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम एवं देशभक्ति कार्यक्रम कर दर्शकों का मन मोह लिया। धाना जीवना ग्राम प्रधान मुकेश ने कहा देश की आजादी के उत्सव में हर देशवासी आज देशप्रेम से ओत-प्रोत है।देश की हर गली हर मोहल्ले में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। एवं भाजपा नेता ओल मंडल मंत्री गजेंद्र चौधरी ने चयनित छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान अतेंद्र पाल सिंह राकेश कुमार सिंह साधना सिंगल भगवान सिंह सिंह बलबीर सिंह अवधेश वकील गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*