रिफायनरी।रिफाइनरी पुलिस और आबकारी ने 285 लीटर देशी कराई नष्ट

DDU NEWS

रिफायनरी। उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा के द्वारा थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार के निर्देशन व श्वेता वर्मा क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष रिफाइनरी अजय वर्मा व हेड मोहर्रिर सत्यवीर सिंह द्वारा अथक प्रयास करते हुए वर्ष 2023 से 2025 तक अभियोगो से सम्बन्धित आबकारी अधिनियम के 41 लम्बित मालों का न्यायालय के आदेशानुसार गठित टीम के समक्ष विनिष्टीकरण किया।

माल विनिष्टीकरण की कार्यवाही अजय वर्मा थानाध्यक्ष थाना रिफाइनरी, प्रदीप कुमार दुवे अभियोजन अधिकारी,निहान्त यादव आबकारी निरीक्षक, आशीष कुमार न्यायालय क्लर्क जेएम- 2,सत्यवीर सिंह हेडमोहर्रिर थाना रिफाइनरी द्वारा की गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*