आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के प्रति देश अपनी कृतज्ञता जता रहा है- भाजपा नेत्री गौरी आर्य

जवाहर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस छात्रों के किए देशभक्ति कार्यक्रम

फरह।जवाहर इंटर कॉलेज ओल में 79 वे स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया।

प्रबंधक हरिओम चौधरी के निर्देशन में कॉलेज प्रांगण से तरंगा यात्रा प्रारंभ हुई और पुलिस चौकी ओल से होकर अंबेडकर पार्क मैन मार्केट ब्राम्हण मोहल्ला,बस स्टैंड से गांव में होकर विद्यालय पर समाप्त हुई।प्रबंधक हरिओम चौधरी ने कहा 15 अगस्त 1947 का दिन स्वतंत्रता सेनानियों के सादियों के बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।इसी भावना के साथ आज हम स्वतंत्रता दिवस बना रहे हैं।
वहीं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम एवं देशभक्ति कार्यक्रम कर दर्शकों का मन मोह लिया। भाजपा नेत्री गौरी आर्य ने कहा देश की आजादी के उत्सव में हर देशवासी आज देशप्रेम से ओत-प्रोत है।देश की हर गली हर मोहल्ले में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है और आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के प्रति देश अपनी कृतज्ञता जता रहा है।
विधालय प्रधानाचार्य सोहन कुमार झा ने चयनित छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान एनसीसी के कैप्टन मय केडेट,चौकी इंचार्ज कपिल कुमार,भाजपा नेता छगनलाल प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*