मथुरा।जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार परिसर में किया शिविर का आयोजन 

DDU NEWS

मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की तरह भारी संख्या में महिलाओं का आगमन जिला कारागार में हुआ। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोध समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया इस अवसर पर बाहर से 1549 महिला एवं 767 बच्चे इस प्रकार कुल 2316 परिजन अपने कुल 898 बंदियों से मुलाकात हेतु कारागार पर आये तथा 10 पुरूष भी बाहर से कारागार में निरूद्ध अपनी बहनों से राखी बंधवाने कारागार पर आये उनकी मुलाकात भी करायी गयी। कारापाल सुरेंद्र मोहन ने बताया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के द्वारा कारागार के बाहर मुलाकात के लिए आने वाली महिलाओं के पीने हेतु शीतल जल एवं शरबत का काउन्टर लगवाया गया। उनके द्वारा सभी के लिए एक-एक पैकट पारले बिस्कुट एवं बच्चों के लिए चॉकलेट की व्यवस्था करायी गयी। कारागार के अन्दर भी एक बड़ा टेन्ट लगवाया गया जिसमें बड़े कूलर लगवाये गये तथा मुलाकात स्थल पर शीतल जल का प्रबन्ध कराया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के आगरा मंडल सह सचिव अचल तिवारी, मुकुल शर्मा जिला सचिव योगेश अग्रवाल, महानगर सचिव डॉ पी.सी वार्ष्णेय,विष्णु राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*