ओल मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा
सत्यप्रकाश, DDU NEWS

फरह। ओल मण्डल के सेक्टर परखम में जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार ओझा के नेतृत्व मै एक दिव्य भव्य तिरंगा यात्रा का निकाली गई। तिरंगा यात्रा के संचालन महामंत्री नरेश कटारा द्वारा किया गया उन्होंने कहा तिरंगा हम सब की शान है।
इसी दौरान यात्रा में जिले से मुख्य अथिति सत्यपाल चौधरी ने कहा यह तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह तिरंगा यात्रा निकल गई है। आज कई मंडलों में यह तिरंगा यात्रा निकल गई है।ओल मंडल के परखम गांव में यह यात्रा निकाली गई है।उसके बाद दीनदयाल धाम मंडल में भी यह यात्रा निकाल गयी। यह तिरंगा यात्रा देश के उन शहीदों को याद दिलाती है। उन शहीदों के प्रति समर्पण का भाव हम सबके दिलों में पैदा करती है। जैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को हराने का काम किया वैसे ही देश के दुश्मनों को मिटाने का काम किया है सन 1947 मैं जब देश आजाद हुआ। जब से लेकर आज तक भारत माता का हर नौजवान एक अखंड और अच्छे भारत का सपना देखता है। एक मजबूत भारत का सपना देखा है और तिरंगा यह याद दिलाता है की हर नौजवान के सीने में फौलादी भाव है।कि भारत माता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।
विधायक के प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने कहा ये युवाओं का उत्साह भाजपा सरकार मै देश भक्त जज्बे को सलाम कर्ता है आज देश के युवा देश भक्ति गंगा मै बहा हुआ है इस दौरान सुरेश तरकर,महामंत्री नरेश कटारा, वीरेंद्र कुंतल,अजय परखम, जीतेन्द्र गुर्जर, विष्णु तरकर, पवन तरकर, गजेंद्र, पूरन, मण्डल प्रभारी राहुल वेदिक, कल्यान प्रधान,पवन,नीरज, विपिन, चंद्रभान, हेमंत, महिला मोर्चा से शिवानी अग्रवाल, गुड़िया अग्रवाल अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






