मथुरा में लगातार वर्षा के कारण मांट के गाँव अरुआ में एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य किया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
DDU NEWS

मथुरा। लगातार हो रही वर्षा ने ग्रामीण इलाकों में पुराने और जर्जर मकानों की हालत को और खराब कर दिया है। रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे मांट के गांव अरुआ में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मलबे में एक ही परिवार के नौ लोग दबकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों व पुलिस ने आधे घंटे रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लोग मांट के गांव अरुआ में भूरा अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठा था। बाहर वर्षा हो रही थी। सभी लोग एक साथ कमरे में बैठे थे। तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया।आधा घंटे में मलबे से निकाले सभी लोग करीब आधे घंटे में मलबे में दबे मकान मालिक भूरा, उनकी पत्नी राधा, बेटियां प्राची, भूरी, बेटा चिराग और गीता गंभीर घायल हो गए। घटना के समय भूरा का जीजा अजय, बहन पूजा और पूजा की बेटी वैष्णवी भी वहीं मौजूद थी, जो दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए। मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।






