सत्य प्रकाश, DDU NEWS

मथुरा। 16 वीं बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने बटालियन के वीर जवानों को राखी बांधी गई तथा उनके दीर्घायु, सुरक्षा एवं सेवा कार्यों में सफलता की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान एक स्नेहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जिसमें बहनों ने न केवल राखी बांधी, बल्कि सकारात्मक विचारों, नैतिक मूल्यों एवं आत्मबल से परिपूर्ण जीवन जीने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट नितिन कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी जयप्रकाश सिंह एवं उप कमांडेंट राजेश कुमार राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।






