सत्यप्रकाश, DDU NEWS

मथुरा। सीमा सुरक्षा बल की 167 वीं बटालियन मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। फौजीयों की कलाईयों पर राखी बाँधने के लिए स्कूली छात्राएं बीएसएफ कैंप पहुंची और जवानों की कलाईयों पर छात्राओं ने राखियाँ बाँधीं। स्कूली छात्राओं ने कहा कि हमारे फौजी भाई घर-परिवार से बाहर देश की रक्षा में समर्पित रहते हैं और त्योहारों पर घर नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए हम सभी छात्राओं ने अपने फौजी भाईयों को कलाई पर राखी बाँधी हैं, ताकि उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस न हो। देश के हर क्षेत्र में फौजी भाईयों के लिए उनकी बहनें राखियाँ बाँध रही हैं। बीएसएफ मुख्यालय बाद में जवानों की कलाईयों पर राखी बांधने वाली छात्राओं में प्राथमिक विद्यालय बाद एवं कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही। इस मौके बिनोट सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, हिमान्शु गौरव डिप्टी कमाण्डेंट, चन्द्रपाल सिंह डिप्टी कमाण्डेंट, एस.के. शुक्ला डिप्टी कमाण्डेंट, अजय कुमार शर्मा डिप्टी कमाण्डेंट,प्रधानाध्यापिका नीरज मथुरिया व दिनेश सिंह तरकर मौजूद थे।






