गोवर्धन।मानसी गंगा में एक दूसरे को बचाने में दो परिक्रमार्थी दोस्त डूबे

सत्यप्रकाश, DDU NEWS

गोवर्धन। मानसी गंगा में स्नान करते समय दो नाबालिग दोस्त डूब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुम्हेर निवासी 16 वर्षीय कृष्णा और फरह निवासी 14 वर्षीय अमन और मोनू तीनों दोस्त एक साथ भरतपुर में पढ़ते है। कल रात को तीनों गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए गए थे। परिक्रमा सुबह समाप्त के बाद मानसी गंगा कुंड में स्नान करने चले गये। मानसी गंगा में सर्व प्रथम मोनू स्नान कर बाहर आ गया। उसके बाद कपड़े उतारकर अमन स्नान करने के कुंड में उतरा। स्नान के दौरान अमन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अमन में बचाओ..बचाओ चिल्लाया। अपने दोस्त को बचाने के लिए कृष्णा भी पानी में कूद गया। दोस्त को बचाने वह भी गहराई में चला गया। फिर दोनों पानी से निकल ही नहीं पाए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोवर्धन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। मां शव देखकर बेहोश हो गई। अमन और कृष्णा के परिजन गोवर्धन पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मानसी गंगा और अन्य कुंडों में स्नान करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने से ऐसे हादसों का खतरा अधिक होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*