गोवर्धन।DDU NEWS,डीके गोस्वामी

जीएम नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बिंदेश कुमार को भगवंत यूनिवर्सिटी, अजमेर से पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने यह शोधकार्य अपनी मार्गदर्शिका डॉ. रीतिका मूलचंदानी के निर्देशन मे पूर्ण किया। डॉ. बिंदेश का प्रबंधन में शोध विषय था। राजस्थान के चुनिन्दा विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की निष्ठा, योग्यता एवं कार्य संतुष्टि पर यह शोधकार्य शिक्षा क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण योगदान है, जो शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की कार्यप्रणाली, उनके समर्पण तथा संस्थागत विकास के पहलुओं को गहराई से समझने में सहायक सिद्ध होगा। यह उपलब्धि डॉ. बिंदेश कुमार के कठोर परिश्रम, अनुशासन, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। उनके द्वारा अर्जित यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत विकास का संकेत है, बल्कि यह भावी शोधकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजन ओर अपने परिवार के सभी व्यक्तियों को दिया, जिन्होंने उनको प्रेरित किया। जीएम नर्सिंग कॉलेज ने डॉ. बिंदेश कुमार को उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






