मथुरा।DDU NEWS, डीके गोस्वामी

इनर व्हील क्लब वृन्दावन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक चेयरमैन सुरुचि सक्सेना, डिस्ट्रिक आईएसओ मंजू पारीक, लता गोयल, अध्यक्ष विनीता द्विवेदी, सचिव पारुल अग्रवाल, चाटर्ड प्रेसिडेंट मधु खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलन किया। शुरुआत गणेश वंदना से की गई। सोनिया पीहू दास से कॉलर एक्सचेंज किया, उसके बाद डिस्ट्रिक चेयरमैन सुरुचि सक्सेना द्वारा विनीता द्विवेदी को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया गया। पारुल अग्रवाल को अंशु वार्ष्णेय एवं मुख्य अतिथि द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुरुचि सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की सेवा करना और स्टेप ऑफ लीड थीम के तहत काम करना है। जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मंजू पारीक ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा करना क्लब का उद्देश्य है और हम सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए। पीडीसी लता गोयल ने बताया कि क्लब सामाजिक कार्य कर रहा है और ऊंचाइयों को छुएगा। विनीता द्विवेदी ने बताया कि क्लब द्वारा में अनेकों पदों पर रही और दूसरी बार मुझे अध्यक्ष बनाकर विश्वास जताया, मैं क्लब ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करूंगी। ब्रांडिंग प्रोजेक्ट किया गया, जिसमें ई-रिक्शा वालों को स्टीफनी कवर दिए गए। साथ ही विनीता द्विवेदी, एडिटर हिना गौतम द्वारा एक ब्रांडिग न्यूज लेटर लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर ट्रेजरार अंजलि गोयल, गुन्जन चौधरी, वर्षा शर्मा, राधा गोस्वामी, श्रुति हरि, स्वीटी शर्मा, डॉ. ललिता, वीना यादव, ममता शर्मा, साधना शर्मा, अंजलि गोस्वामी, सुरभि, अनुपमा चौधरी, अर्चना गोस्वामी, अर्चना यादव, सृष्टि शर्मा, दीप्ति, वंदना, स्वीटी आदि मौजूद रहे।






