फरह।DDU NEWS,डीके गोस्वामी
गांव भदाया में दबंगों ने ग्रामीण की निजी जमीन में दरवाजा निकाल लिया। रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रैपुराजाट पुलिस चौकी के गांव भदाया धर्मपाल निवासी मानिक चंद ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह छह अगस्त को अपने मकान के बाहर बने चबूतरे पर चारदीवारी और गेट का निर्माण करा रहा था, तभी सुबह दस बजे घर के सामने रहने वाले बहादुर सिंह, नेम सिंह ओमा, लाल सिंह, प्रेम सिंह और चोब सिंह इसका विरोघ करने लगे, धमकी देते हुए उसका काम रुकवा दिया। उसने रैपुराजाट पुलिस चौकी, और डायल 112 को फोन किया तो चौकी से दरोगा सुनील कुमार और डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे। मौके पर पहुंचे दरोगा और प्रधान ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया कहा मामले की जांच होने तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। पुलिस को जाने के बाद दूसरे पक्ष का लाल सिंह उसकी निजी जमीन में दरवाजा बनाने के लिए दीवार तोड़ने लगा। विरोध करने पर दबंग जान से मारने की नीयत से लाठी- डंडा लेकर निकल आए।
चौकी प्रभारी रैपुराजाट तेजेंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है अगर किसी की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा होगा तो जबरन जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।






