DDU NEWS

मथुरा। मथुरा की ओर से आगरा जा रहा ट्रक अचानक रिफाइनरी थाने के पास रुक गया। चालक ने इशारे से लोगों को बुलाया तो पास पहुंचे लोगों ने चालक की गर्दन से बह रहे खून को देखकर हैरान रह गए। और तत्काल दौड़कर लोगों ने रिफायनरी पुलिस कर्मियों को ट्रक चालक की कटी गर्दन कटी गर्दन को सूचना दी।मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल चालक को स्वर्ण जयंती ले गई। स्वर्ण जयंती के चिकित्सकों चिंताजनक हालत देख घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारीनुसार पचास वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पोना,लुधियाना,पंजाब अपने ट्रक वाहन को माल समेत लुधियाना से कोलकाता लेकर जा रहा था।शुक्रवार शाम तीन बजे अचानक उसने थाना रिफाइनरी क्षेत्र के महिंद्रा वर्कशॉप के पास ट्रैक को रोका और इशारे से वर्कशॉप के कर्मचारियों को बुलाया कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर की गर्दन कटी हुई दिखी जिससे खून बह रहा था।कर्मचारी भागते हुए थाने में पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई।चालक की गर्दन से
खून बहने की बात सुनते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर हालत में घायल को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।जिला अस्पताल पहुंचते ही चालक की मौत हो गई।मृतक की गर्दन कैसे कटी इसकी जांच पुलिस कर रही है।एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया एक चालक की गर्दन पर ब्लेड से काटने के निशान थे जिससे काफी खून बह चुका था।मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए ले जाया जाएगा लेकिन उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम की जांच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है।परिजनों को सूचना दे दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






