अंडरपास में भरा पानी… जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे नौनिहाल,हादसे का बना रहता खतरा

मथुरा।DDU NEWS,देवेन्द्र गोस्वामी 

मथुरा में झंडीपुर रेलवे अंडरपास में पानी भरा है। इससे नौनिहाल जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल जाते हैं। इस दौरान हादसे का खतरा बना रहता है।जनपद मथुरा के विकास खंड फरह के हाईवे किनारे शहीद बबलू सिंह के गांव झंडीपुर रेल ट्रैक के अंडरपास में जलभराव से आवागमन नहीं हो पा रहा है।

 

Oplus_16777216
अंडरपास में पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ रहा है।

 

 

कई दिन से भरे बारिश के पानी को अंडरपास से नहीं निकाला गया। इसके चलते आवागमन बाधित है। अंडरपास से होकर हाईवे की ओर जाने वाले दर्जनों गांवों एवं आगरा मथुरा के लोग रोजाना इस रास्ते का उपयोग करते हैं। जलभराव के कारण लोगों को ट्रैक के ऊपर से ही गुजरना पड़ रहा है।या फिर पांच किलो मीटर की परिक्रमा लगाकर आने को मजबूर हैं।

कभी-कभी तीनों ट्रैकों पर एक साथ ट्रेन आ जाती है

स्थानीय निवासी बनेसिंह,नेमसिंह प्रधान,भोला चौधरी,अमित चौधरी,जोगेंद्र,रमेश,दीनू ने बताया कि अंडरपास में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूली बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है। ट्रेन की धीमी रफ्तार और आवाज कम होने से दूर से आहट नहीं मिलती। कई बार ट्रेन पास आ जाती है और लोगों को पता ही नहीं चलता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अभिभावक पिंकी,आशा,रुका,सुमन का कहना हैं कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। रेलवे ट्रैक पर कभी-कभी तीनों पर एक साथ ट्रेन आ जाती है।

बच्चों की पढ़ाई भी जरूरी, जान की हिफाजत भी

मुकुदम बिहारी लाल इंटर कॉलेज के  प्रधानाध्यापक नेत्रपाल सोलंकी का कहना है कि बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचते हैं। एक तरफ शिक्षा का उजाला है, दूसरी तरफ जिंदगी का खतरा। यह हालात लंबे समय से बने हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। अंडरपास की सफाई या वैकल्पिक रास्ते की मांग को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखनी चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*