DDU NEWS
-बिजली सप्लाई नहीं आने से पानी की किल्लत, इन्वर्टर बने शोपीस।

फरह। कस्बा में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफारमर मंगलवार रात फुंक गया, जिससे कस्बा के एक बडे हिस्से में बिजली सप्लाई ठप रही।मंगलबार रात और दूसरे दिन बुधवार को बिजली सप्लाई नहीं आने से लोग उमस से अकुला गए। उद्योग इकाइयों में काम ठप रहा, इन्वर्टर शोपीस बन गए। सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों को पानी भी नहीं मिल सका । बुधवार दोपहर बाद नया ट्रांसफारमर लगने के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।
कस्बा के कोलीपाड़ा में 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफरमर लगा है, जिससे काफी उपभोक्ताओं को सप्लाई मिलती है, जबकि इस क्षेत्र में कई स्पेलर भी संचालित होते हैं। इस ट्रांसफारमर पर बीते दिनों लोड बढ़ने की वजह बिजली सप्लाई आटोमैटिक कट होने के लिए बक्से लगाए गए थे। इसी वजह से इस ट्रांसफारमर से जुड़े उपभोक्ता टिपिंग की वजह से परेशान रहे। इस समस्या का निदान हुआ तो मंगलवार को इस ट्रांसफारमर को ओवरलोड से बचाने के लिए कुछ सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे थे। इसी दौरान टांसफारमर से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद सप्लाई ठप हो गई और कस्बा का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया।
उपकरण शोपीस, उमस भरी गर्मी में कटी रात-
ट्रांसफरमर फुंकने से उपकरण शोपीस बन गए। सारी रात बिजली सप्लाई नहीं आने से इन्वर्टर भी टून्न टून्न बोल गए। सप्लाई के अभाव और इन्वर्टरों के काम नहीं करने से लोगों को सारी रात उमस में काटनी पड़ गई। बुधवार सुबह तक बिजली नहीं आने से समबर्सिबल नहीं चलीं, जिससे लोगों को पानी भी नहीं मिला।
दोपहर को सही हुई सप्लाई-
सुबह के बाद बिजली कर्मचारियों ने खराब ट्रांसफारमर को हटवाया। स्टोर से लाए गए नए ट्रांसफारमर को कई घंटे तक किए गए काम के बाद रखा गया, जिसके बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।
कस्बा के कोलीपाड़ा में लगा 400 केवीए ट्रांसफारमर सुरक्षा उपकरण लगाने के दौरान खराब हो गया। बुधवार दोपहर को दूसरा ट्रांसफारमर लगाया गया, जिसके बाद सप्लाई सुचारु हो सकी।- देवेन्द सिंह, उप खंड अधिकारी फरह।






