मथुरा।श्री कृष्णा जन्मभूमि परिसर में आतंकी घुस गए हैं… वायरलेस पर मैसेज फ्लैश होते ही दौड़े-दौड़े पहुंचे कमांडोज, फिर सच जान लोगों ने ली राहत की सांस

DDU NEWS

मथुरा। मथुरा के श्री कृष्णा जन्मभूमि परिसर के एंट्री गेट पर उस वक्त हड़कम्पमच गया। वायरलेस से सूचना मिली की कुछ आतंकी कृष्ण जन्मभूमि के अंदर घुस गए हैं। इसके बाद ट्रैफिक को रोक दिया गया और लखनऊ से पहुंचे कमांडोज ने ऑपरेशन कर सभी आतंकियों को पकड़ा. इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल रहा। फिर पता चला कि यह एक मॉकड्रिल थी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि परिसर के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब आनन फानन में जन्म भूमि को जाने वाले एंट्री गेटों को बंद करते हुए वायरलेस पर सूचना दी गई कि जन्मभूमि के अंदर चार-पांच आतंकी घुस गए हैं। सूचना मिलते है सुरक्षा बल सक्रिय हो गए और स्थानीय पुलिस, अर्ध सैनिक बलों के साथ-साथ कमांडोज ने मोर्चा संभालते हुए जन्म भूमि के आसपास के इलाके को खाली करा लिया। आने जाने वाले वाहनों को भी रोक दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*