ठगी के शिकार पीड़ितों ने केंद्र सरकार को चेताया,चिटफंड कंपनियों में डूबी धनराशि वापस लेने को चुरमुरा के पास एकत्र हुए हजारों लोग

पीएम पर वादा खिलाफी का आरोप, धनराशि नहीं मिलने पर संसद भवन घेरने की चेतावनी


फरहःश्रवण शर्मा 

गुरुवार को दर्जनों चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार हजारों लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार को चेताया। पीएम नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यूपी, पंजाब और हरियाणा, कर्नाटके समेत 20 राज्यों से आए पीड़ितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उनका पैसा वापस कराए, वर्ना सत्ता सत्ता छोड़ दे। वह खून- पसीने की कमाई वापस पाने के लिए संसद भवन घेरने से भी नहीं चूकेंगे।


सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 20 राज्यों के करीब 300 जिलों से आए हजारों की संख्या में लोग थाना क्षेत्र के गांव चुरमुरा के समीप हाईवे किनारे एकत्रित हुए। कल्पतरू , सहारा समेत दर्जनों चिटफंड कंपनियों द्वारा हडपी करीब 50 हजार करोड़ की ठगी की गई रकम को वापस देने की बात करते हुए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में पारित कानून का पालन कराने की मांग की।
पीड़ितों के संयुक्त मंच के अध्यक्ष मदनलाल आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वांदा- खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने कानून तो बनाया है ,लेकिन पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के नाम पर ही बहलाने का काम कर ही है। उन्होंने कहा कि सैकङों चिट फंड कंपनियों ने लोगों का धन हड़पा है, केंद्र सरकार कार्रवाई के नाम पर कई साल से टरकाने का काम कर रही है।
हाईवे किनारे पीड़ितों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार कभी डीएम को आगे बढ़ा देती है तो कभी कार्रवाई के नाम पर ईडी को आगे कर देती है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार का यह रवैया कई सालों से दर्द दे रहा ह,ै अगर उनकी धनराशि जल्द नहीं मिली तो 20 राज्यों के हजारों लोग दिल्ली कूंच करेंगे और संसद भवन का घेराव करेंगे। ठगी के शिकार लोगों के इस आंदोलन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा, हाईवे पर यातायात को भी निकलवाने में पुलिसकर्मी जुटे रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार पंकज यादव, सीओ श्वेता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*