
DDU NEWS
मथुरा। रिफाइनरी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 59 वीं छमाही बैठक नराकास अध्यक्ष- कार्यकारी निदेशक रिफाइनरी मुकुल अग्रवाल की अध्यक्षता में एम्प्लोईज क्लब में हुई। बैठक में अतिथि के रूप में डा. छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक कार्यान्वयन, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय गाजियाबाद ने सहभागिता की। बैठक का शुभारंभ राजभाषा गीत और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मुकुल अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित कार्यालय प्रमुखों और उनके प्रतिनिधियों से कहा कि राजभाषा नीति का अनुपालन, सरकारी काम-काज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में राजभाषा विभाग की अहम भूमिका है । नराकास सभी सदस्य कार्यालयों का एक संयुक्त मंच है, जिसका उद्देश्य राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के मार्ग में आ रही कठिनाइयों को दूर करना है।

डा. छबिल कुमार मेहेर ने सदस्य कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने छमाही में समिति कार्यालयों में हुई हिंदी प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए उन्होने धारा 3(3) का अक्षरशरू पालन करने के लिए कहा। बैठक के दौरान नराकास की वार्षिक पत्रिका ब्रज रश्मि का भी अनावरण किया गया।






