मथुरा।सीआरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

DDU NEWS

मथुरा। रांची बांगर स्थित सीआरपीएफ की 16 वीं बटालियन ने बीते दिन 87 वां स्थापना दिवस मनाया। जवानों को सम्मानित कर उनके शौर्य की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम की अगुवाई कमांडेंट नितिन कुमार ने की। कमांडेंट नितिन कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए बल की वीरता और इतिहास पर प्रकाश डाला, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 को की गई थी, जो बाद में 1949 में भारत सरकार के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में परिवर्तित हुई।

इस अवसर पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परेड और सलामी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ कार्मिकों और उनके स्वजन ने भाग लिया। इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम और परिजनों के लिए योग शिविर का भी आयोजन किया गया। क्वार्टर गार्ड की स्वच्छता और सुंदरीकरण भी किया गया।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजयी टीमों को पुरस्कार भी वितरित किए गए और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जय प्रकाश, राजवीर सिंह यादव (द्वितीय कमान अधिकारी), विजया लक्ष्मी चैहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रजोज कुमार राय (उप-कमांडेंट) और अन्य अधिकारी- जवान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*