फरह।बिजली की मोटर पंप से पानी भरते समय विवाहिता को लगा करंट,मौत

मथुरा के फरह कस्बे में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बिजली की मोटर पंप से पानी भरते समय एक विवाहिता को करंट लग गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना कस्बे के निवासी भोगी उर्फ जीवनलाल की पत्नी मिथलेश के साथ हुई। वह अपने पति के साथ सुबह मोटर पंप से पानी भर रही थी। पानी भरने के बाद जैसे ही उसने मोटर पंप को छुआ, उसे करंट लग गया। करंट लगते ही मिथिलेश के मुंह से चीख निकली और वह जमीन पर गिर पड़ी।

घटना देखकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। करंट लगने से बेहोश हुई मिथलेश देवी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*