रिफाइनरी पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा,दो चोर आठ मोटरसाइकिल बरामद

बाद पुल के पास हाथ लगी सफलता, दोनों चोर राया थाना क्षेत्र के निवासी

रिफाइनरी।पुलिस के हाथ शनिवार बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने बाद पुल के समीप से दो चारों को दबोचा, जिनकी जानकारी के बाद आठ मोटरसाइकिल बरामद कीं। पकड़े गए दोनों चोर थाना राया क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।
सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार बीती रात रिफाइनरी पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों के बरेली से बाद आने वाले पुल के पास होने की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रात 11ः47 बजे बाद पुल के पास पहुंची।और वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। कुछ इंतजार के बाद दो लोग वहां आए, जिनको पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद अमित कुमार पुत्र गिरवर सिंह निवासी गांव गेरा थाना राया और विकास चौधरी पुत्र वीरपाल गांव जोगपुरा थाना राया ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए सौदा करने आए हैं।थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि दोनों चोरों के कब्जे से आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जो चोरी की है। चोरी की यह मोटरसाइकिलें वभिन्न कंपनियों की हैं। पकड़े गए आरोपितों पर मथुरा के अलावा अलीगढ़ जिले के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन तोमर,लोकेंद्र सिंह,मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, विषाल कुमार,सौरभ कुमार,रोकी चौधरी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*