पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से त्राहि-त्राहि मची हुई है. पड़ोसी मुल्क में बाढ़ और तूफान के कारण 18 अन्य लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग लापता भी हैं. यहां सड़कें सैलाब बनी हुई हैं

पाकिस्तान में कुदरत ने दिखाया रौद्र रूप, बाढ़ और तूफान ने ली 252 की जान
मॉनसून के कहर ने दुनिया के अलग-अलग देशों में अपना रौद्र रूप दिखाया है. कहीं तूफान की वजह से लोगों के घर तिनके की तरह उड़ गए तो कहीं बाढ़ की वजह से लोगों की जिंदगी तबाह हुई जा रही है. कुछ ऐसा ही हाल पडोसी देश पाकिस्तान के कुछ इलाकों में हैं. यहां न सिर्फ बाढ़ से प्रभावित होकर लोगों की मौत हुई है बल्कि कई लोग तो बहकर लापता भी हो गए हैं।
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से त्राहि-त्राहि मची हुई है. पड़ोसी मुल्क में बाढ़ और तूफान के कारण 18 अन्य लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग लापता भी हैं. यहां सड़कें सैलाब बनी हुई हैं और लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून‘ के मुताबिक नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीने चेतावनी जारी करते हुए 25 जुलाई तक देश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश की आशंका जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*