मथुरा।वृंदावन में विकास प्राधिकरण ने डेढ़ हैक्टे. में विकसित हो रही अवैध कालौनी को किया ध्वस्त

 

DDUNEWS

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बुधवार को 15 हजार वर्ग मीटर में तैयार की जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया है। यह कार्रवाई विप्रा सचिव के निर्देश पर अभियंताओं ने नियति पुलिस चौकी के पुलिस बल की मौजूदगी में की है। मथुरा वृंदावन क्षेत्र में अवैध कालोनियों का जाल तेजी से फैल रहा है। खासकर मथुरा और वृंदावन का आउटर इलाका अवैध कालोनियों से अटा हुआ है। खादर भी इससे अछूता नहीं है। इस स्थिति पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी का रुख सख्त हो गया है।

अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह की नाराजगी को देखते हुए अभियंताओं की टीम कार्रवाई में जुट गई है। बुधवार को वाद संख्या मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण बनाम शेर सिंह पुत्र नेम सिंह के अंतर्गत चल रहे वाद के क्रम में उक्त अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यह निर्माण डेढ़ हेक्टेयर जमीन पर ग्राम तेहरा वृन्दावन में किया जा रहा था। निर्माण कर्ताओ द्वारा पांच पिलिंथ लेवल के निर्माण, सड़क बाउंड्री नाली तथा चार पक्के निर्माण भी कर लिए गए थे जिनको नयति पुलिस चौकी इंचार्ज पवन सिंह चौहान व अन्य पुलिस बल प्राधिकरण सहायक अभियंता अशोक चौधरी अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्राधिकरण के अन्य स्टाफ की उपस्थिति में कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। ज्ञात रहे कि मंगलवार को भी विकास प्राधिकरण ने वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत दो अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*