पार्क में हाथ- पैर धोते मिला बीएसएफ जवान
DDU NEWS

मथुरा। ड्यूटी के दौरान गायब बीएसएफ जवान डेढ़ माह के बाद पार्क में हाथ-पैर धोता हुआ मिला।रिफाइनरी पुलिस जवान को खोजकर लाई और बटालियन के हवाले कर दिया। अब जवान अवकाश पर घर चला गया है।
बाद गांव स्थिति बीएसएफ की 167 वाहिनी में तैनात जवान जसवंत सिंह निवासी सुरैल, रेवाड़ी हरियाणा बीते माह चार जून को अचानक गायब हो गया। ड्यूटी के दौरान जवान के गायब होने के बाद बटालियन की ओर से थाना रिफाइनरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस जवान की खोज में जुट गई।आसपास जानकारी के बाद जवान का कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया आसपास जानकारी नहीं मिलने के बाद पुलिस टीम को जवान की खोज के लिए उसके पैतृक गांव भेजा गया,जहां भी उसका पता नहीं चला।वापस आते में पुलिस ने जवान का फोटो दिखाया तो एक व्यक्ति ने ऐसी शक्ल के एक आदमी के कोसली रेलवे स्टेशन पर देखे जाने की जानकारी दी। थाना प्रभारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर उत्तम भड़ाना अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन और आसपास खोज के दौरान जवान रेवाड़ी बड़ा तालाब हनुमान मंदिर के पार्क में हाथ- पैर धोते मिला।पुलिस जवान को साथ ले आई, जहां से बटालियन को सौंप दिया।वह मानसिक बीमार प्रतीत हो रहा है। डिप्टी कंमाडेंट बीएसएफ बाद कैंपस सीपी सिंह ने बताया कि जवान को रिफाइनरी पुलिस खोज लाई है,जवान बटालियन को मिल गया गया है।अब वह अवकाश पर घर गया है।जवान बीते दिनों से शांत स्वभाव जैसी स्थिति में रह रहा है।
गायब होने की वजह पता की जा रही है।






