मथुरा।कष्टों का हरण करता है हनुमानजी का स्मरण : अजय शर्मा

– गणेशधाम कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

PDU समाचार

मथुरा। हाईवे स्थित गणेशधाम कॉलोनी के शिव हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में विश्वलक्ष्मी नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी अजय शर्मा का स्थानीय निवासियों द्वारा माला पटका पहना कर स्वागत किया गया। गणेश धाम के निवासियों द्वारा आयोजित भव्य हनुमान चालीसा पाठ में समाजसेवी अजय शर्मा ने बताया कि हनुमानजी मनुष्यों की न केवल रक्षा करते हैं, बल्कि उनके दु:ख व कष्टों का हरण भी करते हैं। इसलिए विश्व कल्याण की भावना से यहां हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर वहां उपस्थित सभी रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबाबू शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सतीश चंद्र रावत, धीरेंद्र कुमार, डॉ पंकज शर्मा, गिर्राज यादव, प्रेमचंद, वीरेंद्र चौधरी, अखिलेश ठेनुआ, मोहित शर्मा, गौतम पंडित, मोदक कौशिक, शिल्पी शर्मा, उर्मिला, भावना, बबली, हेमलता, रामवीर, धीरज, दलवीर सहित सैंकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*