– आकाश नगर मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
देवेंद्र गोस्वामी, PDU समाचार

मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित आकाश नगर कॉलोनी के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की अवधारणा से ओतप्रोत बजरंबली मंगलवार को अवतरित होकर सदैव अमंगल का विनाश कर सिर्फ मंगल ही करते हैं। हनुमान जी का वंदन करने से सेवभाव कि प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। समाजसेवी अजय शर्मा और अनु शर्मा ने जिलाध्यक्ष का माला पटका पहना कर स्वागत किया। आयोजक अजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों कि उन्नति, सुख समृद्धि एवं आरोग्य की कामना से यह हनुमान चालीसा पाठ कराया गया है। प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्र की अलग अलग कॉलोनीयों में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम किये जायेंगे। रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता देव द्विवेदी, रामबाबू शर्मा, मनोज कौशिक, मुकेश कौशिक, मोदक कौशिक, माधव शास्त्री, चंद्रपाल शर्मा, अवधेश शर्मा, मोहित शर्मा, एमडी दीक्षित, योगेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अनीता कौशिक, शिल्पी शर्मा, रश्मि शर्मा, हेमलता, भावना, सहित अन्य रामभक्त मौजूद रहे।






